Computer Network क्या है? (What is Computer Network in Hindi)
नमस्कार दोस्तों, Computervidya में आपका स्वागत है। आज के इस लेख में हम Computer Network in Hindi को आसान भाषा में विस्तार से समझेंगे। साथ ही जानेंगे कि कंप्यूटर नेटवर्क क्या होता है, इसके प्रकार कौन-कौन से हैं और नेटवर्क का उपयोग किस-किस काम के लिए किया जाता है।
Computer Network क्या है? (Network in Hindi)
जब दो या दो से अधिक कंप्यूटर या डिवाइस को आपस में कनेक्ट करके उनके बीच File Sharing, Data Sharing, Resource Sharing या Communication कराया जाता है, तो उस सिस्टम को Computer Network कहा जाता है।
सरल शब्दों में कहें तो, कंप्यूटर नेटवर्क एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए कई डिवाइस आपस में जुड़कर जानकारी और संसाधन साझा करते हैं।
File Sharing / Data Sharing क्या है?
जब दो या दो से अधिक कंप्यूटर या डिवाइस आपस में कनेक्ट होकर फाइल या डेटा का आदान-प्रदान करते हैं, तो इसे File Sharing या Data Sharing कहा जाता है।
उदाहरण के लिए, एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट या सॉफ्टवेयर भेजना File Sharing कहलाता है।
Resource Sharing क्या है?
जब नेटवर्क से जुड़े कंप्यूटर आपस में हार्डवेयर रिसोर्स को साझा करते हैं, तो इसे Resource Sharing
जैसे यदि किसी एक कंप्यूटर में प्रिंटर या स्कैनर लगा हुआ है और वही प्रिंटर नेटवर्क के अन्य कंप्यूटर भी उपयोग कर रहे हैं, तो यह Resource Sharing का उदाहरण है।
Communication क्या है?
जब कंप्यूटर नेटवर्क के माध्यम से Chatting, Messaging, Video Calling या Remote Access किया जाता है, तो इसे Communication कहा जाता है।
आज इंटरनेट के माध्यम से Email, WhatsApp, Zoom Meeting और Online Chatting सभी नेटवर्क कम्युनिकेशन के उदाहरण हैं।
इस प्रकार जब दो या दो से अधिक कंप्यूटर या डिवाइस आपस में जुड़कर फाइल शेयरिंग, डेटा शेयरिंग, रिसोर्स शेयरिंग और कम्युनिकेशन करते हैं, तो उस व्यवस्था को Computer Network
Types of Computer Network in Hindi
कंप्यूटर नेटवर्क को उनके क्षेत्र (Area) और उपयोग के आधार पर मुख्य रूप से तीन प्रकार में बांटा गया है।
1. LAN (Local Area Network)
LAN वह नेटवर्क होता है जो छोटे क्षेत्र में उपयोग किया जाता है, जैसे:
- घर
- स्कूल
- ऑफिस
- कंप्यूटर लैब
LAN नेटवर्क तेज गति से डेटा ट्रांसफर करता है और इसका रख-रखाव आसान होता है।
2. MAN (Metropolitan Area Network)
MAN नेटवर्क शहर स्तर पर फैला होता है। यह कई LAN नेटवर्क को आपस में जोड़ता है।
जैसे किसी शहर में फैले सरकारी ऑफिस, कॉलेज या बैंक शाखाओं को जोड़ने वाला नेटवर्क MAN कहलाता है।
3. WAN (Wide Area Network)
WAN नेटवर्क बहुत बड़े क्षेत्र में फैला होता है, जैसे:
- देश
- महाद्वीप
- पूरी दुनिया
Internet दुनिया का सबसे बड़ा WAN नेटवर्क है, जो करोड़ों कंप्यूटर और सर्वर को जोड़ता है।
Computer Network क्यों जरूरी है?
आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर नेटवर्क के बिना काम करना लगभग असंभव हो गया है। नेटवर्क की मदद से:
- जानकारी तेजी से साझा की जा सकती है
- समय और खर्च की बचत होती है
- ऑनलाइन शिक्षा और वर्क-फ्रॉम-होम संभव होता है
- डेटा सुरक्षित तरीके से स्टोर और ट्रांसफर किया जाता है
अब अगर कोई आपसे पूछे Computer Network क्या है? या Network in Hindi, तो आप आसानी से इसका जवाब दे सकते हैं।

0 Comments