Ticker

6/recent/ticker-posts

यह ब्लॉग खोजें

Ad Code

Responsive Advertisement

Network Device क्या है? (Network Device in Hindi)

Network Device क्या है? (Network Device in Hindi)

Network Device in Hindi

नमस्कार दोस्तों, VKTECHLEARN में आपका स्वागत है। आज के इस लेख में हम Network Device in Hindi को विस्तार से समझेंगे। इस पोस्ट में आप जानेंगे कि नेटवर्क डिवाइस क्या होता है, नेटवर्क डिवाइस के प्रकार कौन-कौन से होते हैं और अलग-अलग नेटवर्क डिवाइस किस काम में उपयोग किए जाते हैं।

Network Device क्या है? (Network Device Kya Hai)

वे सभी डिवाइस जिनकी सहायता से कंप्यूटर नेटवर्क बनाया जाता है या नेटवर्क को आपस में जोड़ा जाता है, उन्हें Network Device कहा जाता है। नेटवर्क डिवाइस की मदद से नेटवर्क के आकार को बढ़ाया जाता है और डेटा का आदान-प्रदान संभव किया जाता है।

Network Device को Internetworking Device या Connecting Device भी कहा जाता है, क्योंकि ये अलग-अलग कंप्यूटर और नेटवर्क को आपस में जोड़ने का काम करते हैं।

Network Device के उदाहरण

Repeater, Hub, Switch, Router, NIC, Modem, Multiplexer, DSL, Bridge, Amplifier और Gateway आदि प्रमुख Network Devices हैं।

Types of Network Device (नेटवर्क डिवाइस के प्रकार)

  • Hub
  • Repeater
  • Modem
  • Switch
  • Router
  • NIC (Network Interface Card)
  • Multiplexer
  • DSL
  • Amplifier
  • Gateway

HUB क्या है? (What is HUB in Hindi)

HUB एक Network Device है, जिसका उपयोग नेटवर्क में कंप्यूटर या डिवाइस की संख्या बढ़ाने के लिए किया जाता है। HUB के माध्यम से नेटवर्क के साइज को बढ़ाया जाता है और इसमें कई Ports उपलब्ध होते हैं, जिनके द्वारा अलग-अलग डिवाइस नेटवर्क से कनेक्ट की जाती हैं।

HUB डेटा को किसी विशेष डिवाइस तक नहीं भेजता, बल्कि वह प्राप्त डेटा को सभी पोर्ट्स पर ब्रॉडकास्ट कर देता है।

Types of HUB (हब के प्रकार)

HUB को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में बाँटा गया है:

1. Active HUB

इस प्रकार का HUB केवल कनेक्शन स्थापित करने का कार्य करता है। यह सिग्नल को Regenerate नहीं करता है।

2. Passive HUB

Passive HUB मल्टी-पोर्ट उपलब्ध कराता है और सिग्नल को Regenerate भी करता है। कई बार इसका उपयोग Repeater के रूप में भी किया जाता है।

Advantage of HUB

  • नेटवर्क के आकार को बढ़ाने में सहायक होता है
  • विभिन्न प्रकार के नेटवर्क मीडिया को सपोर्ट करता है
  • इंस्टॉल करना आसान होता है

Disadvantage of HUB

  • नेटवर्क ट्रैफिक को फिल्टर नहीं कर सकता
  • नेटवर्क के लिए Best Path का चयन नहीं करता
  • नेटवर्क को Segments में विभाजित नहीं कर सकता
  • नेटवर्क पर ट्रैफिक को कम नहीं करता

Repeater क्या है? (What is Repeater in Hindi)

Repeater एक Network Device है जिसका उपयोग डिजिटल सिग्नल को Regenerate करने के लिए किया जाता है। जब नेटवर्क में डेटा को लंबी दूरी तक भेजा जाता है, तो सिग्नल कमजोर हो जाता है। ऐसी स्थिति में Repeater सिग्नल को मजबूत बनाकर आगे ट्रांसमिट करता है।

Repeater OSI Model के Physical Layer पर कार्य करता है। नेटवर्क में जितने अधिक Repeater लगाए जाते हैं, सिग्नल उतना ही मजबूत बनता है और लंबी दूरी तक ट्रांसमिशन संभव होता है।

आधुनिक Repeater में HUB और Switch भी इनबिल्ट होते हैं, जिससे यह एक से अधिक कार्य कर सकता है।

Repeater के Advantage

  • सिग्नल को Regenerate करके लंबी दूरी तक ट्रांसमिट करता है
  • Noise और Error को कम करता है
  • Simple Device है, तकनीकी ज्ञान की ज्यादा आवश्यकता नहीं
  • कम कीमत में उपलब्ध होता है
  • वायर्ड और वायरलेस दोनों प्रकार में उपलब्ध
  • नेटवर्क के प्रदर्शन पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालता
  • Twisted Pair, Coaxial और Fiber Optic जैसे मीडिया को सपोर्ट करता है

Repeater के Disadvantage

  • नेटवर्क मॉनिटरिंग की सुविधा नहीं होती
  • केवल डिजिटल सिग्नल पर कार्य करता है
  • दो अलग-अलग LAN को कनेक्ट नहीं कर सकता
  • नेटवर्क ट्रैफिक को फिल्टर नहीं करता
  • केवल एक ही प्रोटोकॉल पर कार्य करता है

अब यदि कोई आपसे पूछे Network Device क्या है? या Network Device in Hindi, तो आप आसानी से इसका सही जवाब दे सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments